फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सार्वजनिक शौचालय में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

Fri, 17 Jul 2026 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
इसी शौचालय में लटका मिला किशोरी का शव व बिलखते परिजन।
विज्ञापन
मोहनलालगंज। धर्मावतखेड़ा गांव में बृहस्पतिवार शाम करीब 6:30 बजे 16 वर्षीय अंजलि का शव सार्वजनिक शौचालय में लटका मिला।
विज्ञापन

अंजलि के पिता सुशील के अनुसार, वह शाम को घर से अकेली निकली थी। देर तक न लौटने पर मां सीमा ने बेटे रौनक को खोजने भेजा। रौनक ने शौचालय में बहन का शव दुपट्टे के सहारे लोहे की चौखट से लटका देखा और शोर मचाया। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण जमा हुए, पुलिस भी मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया शुरुआती जांच में किशोरी की मौत आत्महत्या लगी रही है, पर वजह का पता नहीं चल सका है। परिजनों ने भी कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह पता चल सकेगी। सार्वजनिक शौचालय की देखरेख अंजलि की दादी राधा करती हैं।

इसी शौचालय में लटका मिला किशोरी का शव व बिलखते परिजन।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें