गुडंबा। जानकीपुरम के सरैया टोला, मड़ियांव गांव में बुधवार सुबह सृष्टि (16) का शव घर में सीढ़ियों के पास लोहे के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला।
इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी के मुताबिक, सृष्टि के पिता मुकेश ने बताया कि परिवार ने मंगलवार रात साथ खाना खाया था। सुबह उठने पर बेटी का शव लटका मिला। इंस्पेक्टर ने बताया कि किशोरी की मां की कैंसर से मौत के बाद पिता मुकेश ने लक्ष्मी से दूसरी शादी की। लक्ष्मी से उनका करीब दो साल का एक बेटा है। सृष्टि के दो भाई व दो बहनें हैं। पारिवारिक विवाद को भी घटना की वजह माना जा रहा है। इंस्पेक्टर का कहना है कि जांच के बाद ही खुदकुशी का कारण स्पष्ट हो सकेगा।