मोहनलालगंज। मेड़ाई खेड़ा गांव में 16 वर्षीय पूजा ने बृहस्पतिवार रात घर में फंदा लगाकर जान दे दी। किशोरी की आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है।
पूजा के पिता राजू घर के बाहर चाऊमीन का ठेला लगाते हैं। राजू के अनुसार, बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे परिवार के सभी लोग घर के बाहर थे। इसी दौरान पूजा ने कमरे का दरवाजा बंद किया और दुपट्टे से फंदा लगा लिया। परिवार के लोगों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा तोड़ने पर पूजा का शव फंदे से लटका मिला। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों ने भी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पूजा के परिवार में उसकी मां, दो छोटी बहनें और एक भाई है।