लखनऊ। दुबग्गा के बरावन कला में शनिवार देर शाम साढ़े सात बजे 15 वर्षीय किशोरी ने नानी के घर जाने से मना करने पर कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया। इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा के मुताबिक प्रगति मौर्या (15) पिता शिवम मौर्या, मां नंहक्की और भाइयों प्रतिमन व अभय के साथ रहती थी। नानी के घर जाने की जिद न पूरी होने पर वह नाराज होकर कमरे में चली गई और फंदा लगा लिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार परिजनों से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शुरुआती जांच में आत्महत्या की वजह मामूली नाराजगी सामने आई है।