लखनऊ। पीजीआई इलाके में 14 फरवरी को सड़क हादसे में घायल हुए नीलेश कुमार निर्मल (17) की मंगलवार सुबह इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। चरण भट्ट के पास रहने वाला नीलेश निजी स्कूल में आठवीं का छात्र था। भाई शैलेश ने बताया कि नीलेश 14 की सुबह टहलने निकला था। इसी दौरान सड़क हादसे में वह घायल हो गया। उसे पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। नीलेश के पिता सुरेश कुमार मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। मां कुसुमा देवी की छह महीने पहले बीमारी से मौत हो गई थी।