लक्ष्मण नगर (श्रावस्ती)। सोनवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मननगर निवासी शिवम विश्वकर्मा (12) पुत्र जगतराम शुक्रवार शाम को फ्रिज का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। कमरे में पहुंची मां ने बेटे को देख शोर मचाया। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने विद्युत आपूर्ति बाधित करवाई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं किशोर की मौत से परिवार में कोहराम है। (संवाद)