फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संवेदनशील सर्वेक्षणों में गोपनीयता की तकनीक बताई

विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के 106वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को सांख्यिकी विभाग में विशेष व्याख्यान हुआ। अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना ग्रीन्सबोरो के एमेरिटस प्रोफेसर सत गुप्ता ने संवेदनशील सर्वेक्षणों में उत्तरदाताओं की गोपनीयता बनाए रखने की आधुनिक तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की। रैंडमाइजेशन डिवाइस, बाइनरी मॉडल, वैकल्पिक प्रतिक्रिया पद्धति और मापन त्रुटि जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को समझाया। मापन त्रुटियों की अनदेखी से सांख्यिकीय परिणाम गलत हो सकते हैं। प्रो. मुकेश कुमार ने कहा कि प्रो. गुप्ता के नाम 175 से अधिक शोध पत्र और इतने ही अंतरराष्ट्रीय व्याख्यान दर्ज हैं। वह अमेरिकन स्टैटिस्टिकल एसोसिएशन के फेलो भी हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. चांदनी ने किया। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर शशि भूषण और विज्ञान संकाय की डीन प्रोफेसर शीला मिश्रा ने अतिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें