फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डिजिटल इंडिया सेवाकेंद्र से तकनीकी सेवाएं होंगी बेहतर

Sun, 03 Nov 2024 04:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आधार सेवाकेंद्र की तरह डिजिटल इंडिया सेवाकेंद्र की स्थापना होगी। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं प्रौद्योगिकी विभाग की इस योजना के तहत हाईस्पीड इंटरनेट, ई-गवर्नेंस, वित्तीय, शिक्षा व टेलीमेडिसिन सेवाएं बेहतर करने पर काम किया जाएगा। इसके अलावा सरकारी योजनाओं को बढ़ावा देने और दूरदराज के क्षेत्रों में सीधे आवश्यक सेवाएं प्रदान करने के लिए जीपीएस-तकनीक सक्षम मोबाइल वैन तैनात की जाएंगी। विभाग के मीडिया प्रभारी सुंदरम ने बताया कि डिजिटल कार्य प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल सेवाओं का लाभ हर नागरिक तक पहुंचे इसके लिए डिजिटल इंडिया सेवाकेंद्र की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें