लखनऊ में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए अपर निदेशक डॉक्टर जीएस वाजपेई के नेतृत्व में एक टीम गठित कर दी गई है। इस टीम में संयुक्त निदेशक डॉ वाई के पाठक, संयुक्त निदेशक डॉ सुनील पांडे य एवं संयुक्त निदेशक डॉ विकास सिंघल शामिल हैं। सीएमओ, एसीएमओ एवं प्रबंधन में लगे अन्य अधिकारी डॉ जी एस वाजपेई को रिपोर्ट करेंगे। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने रविवार देर रात आदेश जारी कर दिया है।