लखनऊ। द्वितीय डॉ. अंशुल आलोक मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को टीम ब्लैक ने येलो को आठ विकेट से हराया। योगानंद ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में टीम ब्लैक के मोहम्मद अब्बास हसन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके और हैट्रिक भी पूरी की। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम येलो चार ओवर में 15 रन पर सिमट गई। अब्बास ने दो ओवर में पांच रन देकर पांच विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम ब्लैक ने 3.1 ओवर में दो विकेट खोकर 17 रन बनाते हुए जीत दर्ज की। दिर्घायु शर्मा ने आठ और प्रभाष यादव ने छह रन बनाए।