फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों पर मेहरबानी, मिलेगा 12 हजार मानदेय

Wed, 17 Jun 2015 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्व शिक्षा अभियान में समेकित शिक्षा के तहत रखे गए इंटीनरेट रिसोर्स टीचर्स (विशेष शिक्षक) को अब 10,000 के स्थान पर 12,000 रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन


राज्य परियोजना निदेशक शीतल वर्मा ने इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भेज दिया है।

उन्होंने कहा है कि विशेष शिक्षकों का शैक्षिक सत्र 2015-16 के लिए अनुबंध किया जाएगा।

अनुबंध करने की प्रक्रिया 30 जून तक पूरी की जाएगी।

विशेष शिक्षकों को नया मानदेय जुलाई 2015 से दिया जाएगा।

गौरतलब है कि समेकित शिक्षा के अंतर्गत विशेष शिक्षकों को पढ़ाने के लिए संविदा के आधार पर शिक्षकों को रखा जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें