फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पदोन्नति के लिए शिक्षकों ने शुरू किया सहयोग आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाॅजी (आईईटी) में कॅरिअर एडवांसमेंट स्कीम (कैश) के लिए काफी दिन से परेशान शिक्षकों ने सहयोग आंदोलन शुरू कर दिया है। ये शिक्षक प्रतिदिन शाम को निदेशक कार्यालय के बाहर जमीन पर बैठ रहे हैं, ताकि पदोन्नति से जुड़े किसी काम में उनका सहयोग लिया जा सके।
विज्ञापन


संस्थान के करीब 20 शिक्षक 2021 से पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि 2021 के बाद से कैश की प्रक्रिया नहीं पूरी हुई। फरवरी 2022 में आवेदन लिए गए, स्क्रीनिंग भी हुई लेकिन आवेदन प्रक्रिया में कमी का जिक्र करते हुए इसे स्थगित कर दिया गया। इसके बाद दोबारा 2023 में आवेदन लिए गए। स्क्रीनिंग के बाद 18-19 जुलाई 2024 में पहले इंटरव्यू की तिथि तय हुई। फिर इसे 30-31 जुलाई किया गया। किंतु इसके बाद भी प्रक्रिया नहीं पूरी हुई।


इससे नाराज आईईटी शिक्षक संघ ने आमसभा कर इस मामले में निदेशक व कुलपति को अवगत कराते हुए जल्द प्रक्रिया पूरी करने की मांग की। इसी क्रम में वह प्रतिदिन शाम को 4:30 बजे शैक्षिक कार्य समाप्त होने के बाद निदेशक कार्यालय के बाहर जमीन पर बैठ रहे हैं। ताकि अगर निदेशक कार्यालय को प्रमोशन संबंधित किसी कार्य में सहयोग लेना है तो ले सकता है। शिक्षकों ने कहा कि नोटिस दिया गया है, जल्द प्रक्रिया न पूरी करने पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें