लखनऊ। डीएवी इंटर कॉलेज में मंगलवार को अध्यापक कक्ष का उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की जिम्मेदारी शिक्षकों पर होती है। बच्चों की अच्छी शिक्षा ही विद्यालय की पहचान है। इस मौके पर ही प्रबंधक मनमोहन तिवारी ने कहा कि वह इसी विद्यालय के छात्र थे। उनकी इच्छा है कि विद्यालय का आधुनिकीकरण हो। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष, डॉ. सत्यकाम आर्य, प्रधानाचार्य डॉ. राजीव त्रिपाठी उपस्थित रहे।