फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शिक्षकों का आंदोलन स्थगित, आज मिलेगा वेतन

Tue, 10 Oct 2023 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों को दो माह का बकाया वेतन मंगलवार को मिलने की उम्मीद है। प्रबंध तंत्र की ओर से भुगतान का आश्वासन मिलने पर शिक्षकों ने सोमवार को अपना आंदोलन स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

कॉलेज में वेतन भुगतान की समस्या कई माह से लगातार बनी है। गत जून और जुलाई का वेतन न मिलने पर अगस्त में शिक्षकों ने आंदोलन किया। इसके बाद दो माह के बकाया वेतन का भुगतान किया गया। अगस्त और सितंबर माह का वेतन नहीं मिलने पर 100 शिक्षकों व कर्मचारियों ने गत शनिवार को प्रदर्शन करने के साथ नौ अक्तूबर से कार्य बहिष्कार करने की घोषणा की।
इस बीच सोमवार को कॉलेज प्रबंधन ने शिक्षक संघ के साथ बात की। बैठक में भरोसा दिया गया कि मंगलवार को बकाया वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। इस पर शिक्षक संघ ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें