लखनऊ। राजकीय शिक्षकों ने महत्वाकांक्षी जिलों में तबादले की मांग की है। राजकीय शिक्षकों ने पार्क रोड स्थित माध्यमिक शिक्षा निदेशालय पर बृहस्पतिवार को धरना दिया। शिक्षक मनोज शर्मा, व अजय कुमार ने बताया कि वे लंबे समय से जिलों में काम कर रहे हैं और अब वे अपने गृह जिलों या अन्य जिलों में तबादला चाहते हैं। शिक्षकों ने बताया कि राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के जिन शिक्षकों ने तबादले के लिए आवेदन किया है और अपर शिक्षा निदेशक ने स्वीकार किया गया है। उनका स्थानांतरण अब किया जाना चाहिए। शिक्षकों ने निदेशक व अपर शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भी सौंपा।