सीएमएस में मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
लखनऊ। सीएमएस में बृहस्पतिवार को शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने शिक्षकों और कार्यकर्ताओं को एक करोड़ रुपये से अधिक के नकद पुरस्कारों और उपहारों से सम्मानित किया। गोमती नगर एक्सटेंशन कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में अमेरिका में भारत के महावाणिज्यदूत प्रकाश गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अपने संबोधन में डॉ. त्रिवेदी ने शिक्षकों से भावी पीढ़ी को अनुशासन का महत्व समझाने का आह्वान किया। शरीर और मन की मजबूती के लिए अनुशासन आवश्यक है। सीएमएस की संस्थापिका-निदेशिका भारती गांधी ने शिक्षकों को समाज का भाग्य विधाता बताया। सीएमएस के सभी 22 कैंपस के कक्षा तीन से बारह तक के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को नकद पुरस्कार दिए गए।
सीएमएस में मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
सीएमएस में मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह