फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक हत्याकांड : अन्नू डीजे ने दी थी चंदन को पिस्टल

Mon, 07 Oct 2024 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शिक्षक व पत्नी, बेटियों की हत्या के आरोपी चंदन वर्मा के तार लालगंज कस्बे में रहने वाले शातिर अपराधियों से भी जुड़े थे। अमेठी एसओजी टीम ने लालगंज के छह शातिरों को हिरासत में लेने के बाद रायबरेली पुलिस के सुपुर्द किया है। पकड़े गए शातिरों में अन्नू डीजे और उसके दोस्त निक्की उर्फ अनुराग का नाम सामने आ रहा है।
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि अन्नू डीजे ने ही चंदन को मुंगेर की पिस्टल दी थी। इन लोगों की निशानदेही पर आठ से 10 अवैध असलहे बरामद किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस अफसर इस पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। मालूम हो कि बृहस्पतिवार रात हुए हत्याकांड में आरोपी चंदन वर्मा को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली गई थी।

चंदन को यह पिस्टल किसने दी, इसकी जांच रायबरेली व अमेठी पुलिस कर रही थी। इस क्रम में शुक्रवार एसओजी अमेटी ने शुक्रवार रात लालगंज पहुंचकर चंदन के छह मददगारों को हिरासत में ले लिया। इसमें अन्नू डीजे और निक्की का सामने आ रहा है। जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि निक्की ने पिस्टल की खरीदारी और अन्नू डीजे ने इसे चंदन को दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर असलहा तस्करों का एक बड़ा गैंग पकड़ा गया है। इनके पा से अवैध असलहे भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें