सीतापुर में कोतवाली मिश्रिख इलाके में एक प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की परीक्षा के दौरान किसी बात को लेकर हुई कहासुनी में शिक्षक और शिक्षिका आपस में भिड़ गए। सूचना पाकर शिक्षिका के परिवारीजन कार में सवार होकर पहुंचे और शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी।
इसके बाद शिक्षक को कमरे में बंधक बना दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे में बंधक बने शिक्षक को मुक्त कराया। दोनों पक्षों ने तहरीर दे दी है। पुलिस का कहना है कि जांचकर कार्रवाई की जा रही है।
मिश्रिख इलाके के प्राथमिक विद्यालय करखिला में मंगलवार को बच्चे परीक्षा दे रहे थे। इसी बीच यहां पर तैनात शिक्षक रामप्रवेश और शिक्षिका आकांक्षा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जाता है कि कहासुनी के बाद शिक्षिका ने घरवालों को फोन कर सूचना दी।