फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रेन की चपेट में आने से शिक्षक की मौत

Wed, 13 May 2026 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
राजाजीपुरम। तालकटोरा के जलालपुर रेलवे क्रॉसिंग पर मंगलवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से आशुतोष कुमार साहू (51) की मौत हो गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर तालकटोरा कुलदीप दुबे के अनुसार आशुतोष कुमार बाजार खाला स्थित मेहंदीगंज के रहने वाले थे। उनके भांजे स्वास्तिक के मुताबिक आशुतोष जलालपुर पारा स्थित निजी स्कूल में शिक्षक थे। वह सुबह सात बजे स्कूल के लिए घर से निकले थे। फाटक बंद होने के कारण वह पैदल ट्रैक पार कर रहे थे तभी ट्रेन की चपेट में आ गए। आशुतोष शिक्षक के अलावा अधिवक्ता भी थे। कुछ समय पूर्व उनका पत्नी से अलगाव हो चुका था। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि मृतक की जेब में मिले मोबाइल से उनकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई। घरवालों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें