फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरोसे की चाय: एक ने एमबीए बीच में छोड़ा, दूसरे ने नहीं की नौकरी, अब यूपी के इन शहरों में कर रहे बिजनेस

Fri, 10 Mar 2023 05:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

दो युवाओं ने एक स्टार्टअप शुरू किया और अब यूपी के अलग-अलग शहरों में व्यापार कर रहे हैं। इनमें से एक ने एमबीए बीच में छोड़ दिया तो दूसरे ने नौकरी नहीं करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
टीम के साथ निकुंज शर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुद पर भरोसे ने राह दिखाई और दो युवाओं ने भरोसे की चाय यानी बीकेसी नामक स्टार्टअप शुरू कर दिया। मध्य प्रदेश और राजस्थान के इन दोनों दोस्तों को उत्तर प्रदेश ज्यादा भाया। गोरखपुर, कानपुर, बनारस और लखनऊ उनकी प्राथमिकता वाले शहरों में हैं।
विज्ञापन


अपने इस स्टार्टअप की नींव लखनऊ में रखने के लिए इसे शुरू करने वाले मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी निकुंज शर्मा लखनऊ में हैं। अपने राजस्थानी दोस्त मोहित प्रजापति के साथ शुरू किए इस स्टार्टअप की सफलता की कहानी को उन्होंने अमर उजाला के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि शुरुआत गोरखपुर में एक ठेले से की और आज पांच फ्रेंचाइजी उनकी अपनी है।

कोई जानता नहीं था इसलिए ठेले पर ही काम शुरू किया
निकुंज कहते हैं कि मेरी पढ़ाई एमपी में आईपीएस एकेडमी से हुई है, वहां से बीटेक करने के बाद मैंने बंगलूरू एमबीए के लिए गया। इस बीच एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी की, जिसे छोड़ दिया। अभी घरवालों को नहीं बताया है। मोहित ने आईआईटी धनबाद से डिग्री ली और नौकरी न करने का फैसला किया। दोनों का कहना है कि हमने यूपी को बिजनेस के अनुरूप पाया, और इसके लिए गोरखपुर को चुना। यहां हमें कोई जानता नहीं था, इसलिए ठेले पर ही काम शुरू किया।
विज्ञापन


कुछ दिन सड़क पर ही सोना भी पड़ा। खैर, देखते देखते काम जम गया और हमने फ्रेंचाइजी देनी शुरू की। गोमतीनगर निवासी कमलेश विश्वकर्मा और सुदीप यादव क्रमश: बीएससी और आईटीआई करने के बाद निकुंज शर्मा के संपर्क में आए। और उन्होंने यह काम खुद शुरू करने का फैसला किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें