वाणिज्य कर अफसरों की टीम ने मंगलवार को स्टेब्लाइजर का निर्माण करने वाली कंपनी की फैक्ट्री और प्रशासनिक दफ्तर पर एक साथ छापामारी की।
इस छापामारी में करोड़ों रुपए के टर्नओवर को छिपाकर वाणिज्य कर चोरी को पकड़ा गया है।
टीम ने वाणिज्य कर चोरी से संबंधित अभिलेखों को सीज कर लिया है। यह स्टेब्लाइजर दिल्ली सहित कई राज्यों में सप्लाई होते हैं।
ज्वाइंट कमिश्नर प्रदीप यादव ने बताया कि दोपहर एक बजे विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) के तीन टीम के 16 अधिकारियों ने चिनहट के औद्योगिक क्षेत्र स्थित स्तंभ स्टेब्लाइजर कंपनी की फैक्ट्री एवं गोमतीनगर के विभूति खंड स्थित प्रशासनिक दफ्तर पर सामूहिक रूप से छापामारी की।
यह अधिकारी शाम चार बजे तक मौके पर डटे थे।