तरुण कुमार तिवारी बने एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर
लखनऊ। अखिल भारतीय केंद्रीय विद्यालय शिक्षक संघ लखनऊ संभाग के महासचिव तरुण कुमार तिवारी को एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर (एएनओ) बनाया गया है। उन्होंने चेन्नई स्थित एयर फोर्स स्टेशन तांबरम में आयोजित दो महीनों के कठिन और उच्च स्तरीय प्रशिक्षण को पूरा किया किया है। इसके बाद उनको ये जिम्मेदारी मिली है।