फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हर्षोल्लास के साथ मना तप कल्याणक

विज्ञापन
हर्षोल्लास के साथ मना तप कल्याणक
विज्ञापन
लखनऊ। डालीगंज स्थित जैन मंदिर में आचार्य सुबल सागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में चल रहे पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को तप कल्याणक का आयोजन भक्तिभाव के साथ किया गया। महोत्सव की शुरुआत आदि प्रभु की अन्नप्राशन क्रिया से हुई। इस पुण्य अवसर पर मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव विकास सखीराम बेहरे ने आचार्य सुबल सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद युवराज आदिकुमार की भव्य बारात निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें