फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एटीएम से छेड़छाड़, पुलिस से की शिकायत

Thu, 06 Feb 2025 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
एटीएम में जांच करते इंजीनियर।
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई के रायबरेली रोड मवैया स्थित एसबीआई एटीएम से जालसाजों ने छेड़छाड़ की। वृंदावन सेक्टर-2 निवासी कृष्णकांत के मुताबिक उन्होंने एटीएम से 9 हजार रुपये निकाले, लेकिन रुपये नहीं निकले। मशीन चेक की तो उसमें दरार दिखी। उन्होंने बैंक में शिकायत की। इंजीनियर ने मशीन को चेक किया तो पता चला कि कैश डिस्पेंसर के आगे प्लास्टिक बॉक्स लगा था। इंजीनियर ने उसे हटाकर रुपये कृष्णकांत को दे दिए। वृंदावन सेक्टर-2 में स्थित एसबीआई शाखा प्रबंधक से संपर्क किया गया तो उन्होंने बोलने से मना कर दिया। इंस्पेक्टर पीजीआई रवि शंकर त्रिपाठी का कहना है कि शिकायत उन्हें नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें