मुखौटा निर्माण व चित्रकला प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
लखनऊ। वन्य प्राणी सप्ताह 2026 के अंतर्गत नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान में शनिवार को मुखौटा निर्माण और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्राणी उद्यान निदेशक संजय कुमार बिश्वाल ने प्रतिभागियों को पर्यावरण व जीवों से संबंधित रोचक जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन भी किया। इस अवसर पर प्राणी उद्यान के उप निदेशक डॉ. उत्कर्ष शुक्ला उपस्थित थे। क्षेत्रीय वनाधिकारी मुकेश चंद्र कांडपाल और शिक्षा अधिकारी अभिषेक दुबे भी मौजूद रहे। जीव विज्ञानी प्रशांत त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में 51 विद्यालयों के कुल 459 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।