फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पोस्टर प्रतियोगिता व कविता पाठ में दिखाई प्रतिभा

Fri, 21 Nov 2025 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
खुन खुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज में अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को आगाज हुआ।
विज्ञापन
लखनऊ। खुन खुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज में अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को आगाज हुआ। रंगोली प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, फेस पेंटिंग, सोलो सॉन्ग और कविता पाठ हुआ। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अंशु केडिया ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिताओं का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया जाएगा। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सदस्य अशोक बाजपेई ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिताओं में नवयुग महाविद्यालय, गुरु नानक डिग्री कॉलेज, कालीचरण डिग्री कॉलेज, अटल बिहारी बाजपेयी डिग्री कॉलेज, जय नारायण पीजी कॉलेज, आईटी कॉलेज, करामत डिग्री कॉलेज के विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। मौके पर राज्य सूचना आयुक्त डॉ. दिलीप अग्निहोत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें