समूहगान और नृत्य में दिखाई प्रतिभा
लखनऊ। कैप्टन मनोज कुमार पांडेय उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल सरोजनी नगर के डॉ. संपूर्णानंद प्रेक्षागृह में अंतरसदन ड्रामेटिक्स कॉम्पटीशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्रा सैनिकों ने रचनात्मकता और प्रदर्शन कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में वन-अक्ट-प्ले, समूहगान, नृत्य और स्वयं लिखित नाटकों के माध्यम से विद्यार्थियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस मौके पर टंडन व पंत सदन ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि संपूर्णानंद व शास्त्रीय सदन दूसरे और रानी लक्ष्मीबाई सदन तीसरे स्थान पर रहे। व्यक्तिगत श्रेणी में कैडेट वेदांत सिंह को उत्कृष्ट कलाकार और कैडेट विनायक श्रीवास्तव को उत्कृष्ट नर्तक चुना गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य कर्नल सीमा मिश्रा व प्रधानाध्यापक लेफ्टिनेंट कर्नल सचिन चमोली सहित सभी शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे।
समूहगान और नृत्य में दिखाई प्रतिभा
समूहगान और नृत्य में दिखाई प्रतिभा