वाद-विवाद प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित महामना बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को महामना मालवीय मिशन की ओर से ‘आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी प्रासंगिक है’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। इसमें पक्ष और विपक्ष दोनों में तर्क रखे गए। इससे पहले प्रतियोगिता में 20 से अधिक विद्यालयों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर ब्राइट लैंड इंटर काॅलेज त्रिवेणी नगर, द्वितीय स्थान पर आरएलबी स्कूल इंदिरा नगर और तृतीय स्थान पर सेठ एम आर जयपुरिया रहे। प्रथम स्थान विजेता को 24 दिसंबर को मालवीय की जयंती समारोह में शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक प्रदीप मिश्रा ने बताया कि स्वदेशी की भावना भारत की आत्मनिर्भरता का आधार है।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
वाद-विवाद प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
वाद-विवाद प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
वाद-विवाद प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
वाद-विवाद प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
वाद-विवाद प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
वाद-विवाद प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
वाद-विवाद प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
वाद-विवाद प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
वाद-विवाद प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा