लखनऊ। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की ओर से लॉन्च बाली का टूर पैकेज ईएमआई पर भी उपलब्ध है। मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि 13 से 18 नवंबर तक के पैकेज में दो या तीन व्यक्तियों के साथ रुकने पर प्रति व्यक्ति 93,200 रुपये तथा अकेले रुकने पर 1,00,500 रुपये खर्च करने होंगे। बुकिंग 8287930922 व 8287930902 पर कर सकते हैं।