एकेटीयू में विद्यार्थियों को दिए गए टैबलेट
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में सोमवार को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत टैबलेट वितरण किया गया। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. नीरज बोरा, प्रति कुलपति प्रो. राजीव कुमार, वित्त अधिकारी केशव सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगारिया ने छात्रों को टैबलेट दिए। डॉ. नीरज बोरा ने विद्यार्थियों से कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के विचार आज भी हर युवा के लिए प्रेरणास्रोत हैं। शिक्षा और तकनीक के समन्वय से ही राष्ट्र का भविष्य मजबूत हो सकता है। इस अवसर डॉ. विनय चतुर्वेदी, डॉ. गजेंद्र कुमार गुप्ता, शेफाली सिंह व आरजू गुप्ता आदि उपस्थित थे।