लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में मंगलवार को अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को उप्र सरकार की ओर से लागू स्वामी विवेकानंद योजना के तहत टैबलेट बांटे गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने किया। कार्यक्रम के पहले चरण में कुल 40 विद्यार्थियों को टैबलेट बांटे गए जिनका डाटा उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सत्यापित किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीबीएयू के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने किया। डीएसडब्ल्यू प्रो. नरेंद्र कुमार ने बताया कि दूसरे चरण में कुल 223 विद्यार्थियों को स्मार्टफोन/टैबलेट बांटे जाएंगे, जिसकी सूचना विश्वविद्यालय की ओर से जारी की जाएगी। कार्यक्रम में प्रो. शरद सोनकर, प्रो. मनीष कुमार वर्मा, डॉ. तरुणा, डॉ. शिव शंकर यादव, शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।