फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सभी जिलों में पहुंचे स्मार्टफोन व टैबलेट, 52 में नहीं बंटे

Sat, 14 May 2022 01:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी भर में अब तक 10 लाख स्मार्टफोन व टैबलेट वितरित किए जा चुके हैं। यूपीडेस्को के अधिकारी ने बताया कि स्मार्टफोन व टैबलेट की आपूर्ति 25 प्रतिशत ही होने के कारण शैक्षिक सत्र 2021-22 में स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और डिग्री पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को इसका वितरण करना तय हुआ है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के 52 जिलों में हजारों विद्यार्थियों को स्मार्टफोन और टैबलेट नहीं बंटे हैं। वहीं यूपीडेस्को के प्रबंध निदेशक कुमार विनीत का कहना है कि सोमवार तक विभिन्न जिलों में 10 लाख स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण की सूचना मिली है। जबकि जिलों में स्मार्टफोन व टैबलेट पहुंचा दिए गए हैं। उधर, टैबलेट और स्मार्टफोन की पहले चरण की योजना की अवधि समाप्त होने से लाखों विद्यार्थियों को मायूस होना पड़ा है।

विज्ञापन


प्रदेश में 75 में से 23 जिलों में पहले चरण में पात्र शत प्रतिशत विद्यार्थियों को स्मार्टफोन व टैबलेट का वितरण हुआ है। वहीं शेष जिलों में इसकी वितरण की धीमी गति पर पिछले दिनों मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र भी नाराजगी जता चुके हैं। यूपीडेस्को के अधिकारी ने बताया कि स्मार्टफोन व टैबलेट की आपूर्ति 25 प्रतिशत ही होने के कारण शैक्षिक सत्र 2021-22 में स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और डिग्री पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को इसका वितरण करना तय हुआ है। शेष विद्यार्थियों को दूसरे चरण में वितरण का इंतजार करना पड़ेगा।

यूपीडेस्को के मुताबिक स्मार्टफोन व टैबलेट का वितरण स्थानीय विधायक और मंत्री के हाथों कराया जाना है। जहां सत्तारूढ़ दल के विधायक व मंत्री नहीं है, वहां जिलाधिकारी के जरिये वितरण होना है। विधायक व मंत्रियों से समय मिलने के अभाव में भी वितरण धीमी गति से हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें