फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी बने टी. वेंकटेश

Sat, 30 Jul 2016 02:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
टी. वेंकटेश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने लखनऊ के मंडलायुक्त टी. वेंकटेश को सूबे का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी नामित किया है। शासन ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। वेंकटेश मौजूदा मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरुण सिंघल का स्थान लेंगे।
विज्ञापन


बताते चलें कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने अरुण सिंघल के स्थान पर पिछले दिनों वाराणसी के मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण को नामित किया था।

मगर, नितिन ने नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद कार्यभार ग्रहण करने में असमर्थता जता दी थी। इसके बाद आयोग ने नितिन के स्थान पर नए सीईओ की नियुक्ति के लिए शासन से नया पैनल मांगा था।

शासन की ओर से भेजे गए पैनल में से वेंकटेश के नाम पर आयोग ने मुहर लगाई। अब नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने वेंकटेश को प्रदेश का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर दिया है। आदेश यह भी जारी किया गया है कि  नितिन वाराणसी के मंडलायुक्त बने रहेंगे।
विज्ञापन


1988 बैच के आईएएस अधिकारी वेंकटेश लखनऊ के मंडलायुक्त के अलावा शासन में प्रमुख सचिव सिंचाई-द्वितीय व जल संसाधन विभाग तथा सचिव उच्च शिक्षा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। वेंकटेश आंध्रप्रदेश के  विशाखापट्टनम के मूल निवासी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें