फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इलाज से पहले पता चलेगा दवा का प्रभाव और दुष्प्रभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हर व्यक्ति की शारीरिक संरचना अलग-अलग है। इसलिए जरूरी नहीं है कि जो दवा एक मरीज पर असर करे वही दूसरे पर भी उतनी प्रभावी हो। ऐसे में अगर इलाज से पहले ही यह पता चल जाए कि किस मरीज पर कौन सी दवा असर करेगी और कौन सी नुकसान तो डॉक्टर के लिए काफी आसानी हो जाएगी। जेनेटिक प्रोफाइलिंग से यह काम आसान हो सकता है। केजीएमयू में बुधवार को प्रिसीजन मेडिसिन पर आयोजित सिंपोजियम में डॉ. डी हिमांशु ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एचआईवी में एचएल टाइप जीन में साइड इफेक्ट ज्यादा होते है। इसी तरह स्ट्रोक के मरीजों में कुछ जीन पर एस्प्रिन काम नहीं करती। ऐसे में मरीज की जीन प्रोफाइलिंग काफी अहम रोल अदा कर सकती है। प्रो. धावेंद्र कुमार ने बताया कि पहले की तुलना में जीन प्रोफाइलिंग काफी सस्ती और आसान हो गई है। पांच साल पहले तक इसके लिए दो लाख रुपये तक खर्च होते थे, लेकिन अब यह टेस्ट महज 30 हजार में ही होने लगा है। केजीएमयू की प्रिसीजन मेडिसिन सेंटर की इंचार्ज डॉ. अमिता जैन ने बताया कि अब तक बायोमार्कर से टेस्ट करके मरीजों को इलाज मुहैया कराया जा रहा है, लेकिन जीन टेस्ट से हर मरीज पर दवा का प्रभाव पता किया जा सकता है। कैंसर, टीबी और क्रिटिकल केयर के गंभीर मरीजों में यह बेहतर काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें