सेंट जोसेफ कॉलेज समूह की राजाजीपुरम शाखा में रविवार को बुंदेली दशहरा मिलन समारोह हुआ।
लखनऊ। सेंट जोसेफ कॉलेज समूह की राजाजीपुरम शाखा में रविवार को बुंदेली दशहरा मिलन समारोह हुआ। बुंदेलखंड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद की संस्थापक संरक्षक पुष्पलता अग्रवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। बड़ी संख्या में बुंदेलखंड समाज के लोग शामिल हुए। पुष्पलता अग्रवाल ने कहा कि बुंदेलखंड शूरवीरों की शौर्यगाथा का प्रतीक है। बुंदेली संस्कृति, परंपराओं के प्रति लोगों को जागरूक किया। बुंदेली समाज की महिलाओं ने परंपरागत बुंदेली संस्कृति की गीत गाए। बुंदेलखंड के कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य और गायन भी प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर बुंदेलखंड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद के सदस्य अनिल अग्रवाल मौजूद रहे।