फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में खुल गईं स्वाइन फ्लू क्लीनिक

Mon, 25 Feb 2019 01:30 AM IST
sahaj sahaj न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
swine flu
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में बढ़े स्वाइन फ्लू के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों में स्वाइन फ्लू क्लीनिक शुरू करा दी है। इसमें आने वाले मरीजों के लिए पर्चे से लेकर दवा काउंटर तक की अलग व्यवस्था की गई है। वहीं बच्चों-बड़ों को अलग-अलग डॉक्टर देखेंगे। यह व्यवस्था सभी अस्पतालों में शुरू हो गई है। अफसरों का कहना है कि महानिदेशालय से सरकारी अस्पतालों में स्वाइन फ्लू क्लीनिक शुरू करने का आदेशमिला था।  इसके बाद यह व्यवस्था की गई है। बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में स्वाइन फ्लू क्लीनिक बनाई गई है जहां पर एक डॉक्टर-इंटर्न की ड्यूटी लगाई गई है। निदेशक डॉ. राजीव लोचन का कहना है कि सुबह 8 से 2 बजे तक स्वाइन फ्लू के मरीज ओल्ड स्पेशल ओपीडी में देखे जाएंगे। इसके बाद आने वाले मरीज इमरजेंसी में आकर दवा-सैंपल दे सकते हैं। लोहिया अस्पताल के निदेशक डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि अस्पताल में स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए अलग से पर्चा काउंटर, दवा व पैथोलॉजी काउंटर बनाया गया है। बच्चों व बड़ों को देखने के लिए अलग-अलग डॉक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। इमरजेंसी में चार बेड स्वाइन फ्लू मरीजों के लिए रिजर्व किए गए हैं। इसी तरह सिविल, रानी लक्ष्मीबाई, लोकबंधु समेत अन्य अस्पतालों में स्वाइन फ्लू क्लीनिक भी शुरू कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें