फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कान में सूजन तो किसी ने हिचकी की दवा पूछी

Sat, 25 Mar 2023 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला अस्पताल में शुक्रवार को टेलीमेडिसिन के माध्यम से मरीजों का इलाज शुरू हो गया। पहले दिन सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने 25 मरीजों को घर बैठे डॉक्टरी सलाह दी। कई मरीजों को अस्पताल आकर परामर्श लेने की सलाह मिली। फोन पर किसी ने गैस तो किसी ने कान में सूजन और हिचकी रोकने आदि के लिए दवा पूछी।
विज्ञापन

टेलीमेडिसिन कक्ष में सीएमएस डॉ. महेंद्र मौर्या व रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अल्ताफ हुसैन ने कार्यक्रम की शुरुआत कराई। दोपहर एक बजे से परामर्श के लिए लोगों के फोन आने शुरू हो गए। एक घंटे में 25 मरीजों ने फोन पर डॉक्टरी सलाह ली। सर्जन डॉ. जेके लाल, डॉ. प्रदीप अग्रवाल और डॉ. सपना सिंह ने एक-एक करके मरीजों को चिकित्सीय सलाह दी। मरीज राकेश, मनोज, राजेश देव कुमार ने खांसी की समस्या बताई तो गोकरन सिंह, विद्या, रवींद्र, शफीक, ज्योति ने गैस की समस्या की दवा पूछी। आरपी प्रजापति हिचकी बंद न होने की दवा पूछी। इसके अलावा गले में सूजन, हॉर्ट पेन, पेट की नस फूलने, कान में दर्द आदि बीमारियों के इलाज के लिए परामर्श लिया। डॉ. बीआर यादव, डॉ. डीपी सरोज व धीरेंद्र त्रिपाठी ने सहयोग किया।

आज रेडियोलॉजिस्ट, बाल रोग व ईएनटी के डॉक्टरों से लें सलाह
शनिवार को रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अल्ताफ हुसैन, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र शर्मा व नाक कान गला विभाग के चिकित्सक डॉ. शिव कुमार व डॉ. विवेक द्विवेदी से चिकित्सीय सलाह ली जा सकती है।
विज्ञापन


मोबाइल नंबर 8853310109 से जुड़े मरीज
हर रोज दोपहर एक से दो बजे के बीच टेलीमेडिसिन के माध्यम से कोई भी व्यक्ति चिकित्सीय सलाह लेने के लिए टेलीमेडिसिन के नंबर 8853310109 पर फोन या मैसेज कर सकता है। चिकित्सक उनकी समस्या का निदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें