फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आधार कार्ड बनवाने मेंं छूट रहा पसीना, लगानी पड़ रही लाइन

Sun, 03 Sep 2023 05:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उप डाकघर मुस्तफाबाद में आधार कार्ड बनाए जाने का एक साल से काम ठप
विज्ञापन

बैंक आफ बड़ौदा में घंटों इंतजार के बावजूद कार्य न होने की कोई गारंटी नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊंचाहार (रायबरेली)। क्षेत्र के लोगों को आधार कार्ड बनवाना पाना जंग लड़ने के बराबर है। वजह उप डाकघर मुस्तफाबाद में कर्मचारियों की कमी के चलते आधार कार्ड बनना बंद है। बैंक ऑफ बड़ौदा में एक काउंटर पर प्रतिदिन सिर्फ 25 लोगों का ही आधार कार्ड बन पा रहा है। यही वजह है कि आधार कार्ड बनवाने के लिए बैंक के सामने लंबी लाइन लग रही है। टोकन लेने के लिए भोर में तीन बजे से लाइन लगाने के बावजूद आधार कार्ड बन पाने की गारंटी नहीं रहती है।
दरअसल, केंद्र सरकार ने आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है, लेकिन इसे बनाने के लिए काउंटरों का इंतजाम नहीं किया। इसके लिए उपडाक घरों व कुछ बैंकों को अधिकृत किया है। बदइंतजामी का आलम ये है कि नगर के उप डाकघर में पोस्टमास्टर नहीं है। कर्मचारियों की कमी के चलते लगभग एक वर्ष से आधार बनाने कि काम बंद है। वहीं नगर की बैंक ऑफ बड़ौदा में सिर्फ एक ही काउंटर पर आधार बन रहा है। इसके चलते लोग भोर से ही आधार के लिए लाइन लगाने को मजबूर हैं। उधर, एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि उप डाकघर में आधार कार्ड क्यों नहीं बन रहा, इसकी जानकारी नहीं है। समस्या को दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
आधार कार्ड बनने की उम्मीद नहीं
फोटो संख्या 22 से लेकर 25 तक।
जब्बारीपुर गांव निवासी आकाश ने बताया कि नया आधार कार्ड बनवाना है, लेकिन अब तक आधार कार्ड नहीं बन पाया है। रोहनिया ब्लाॅक के हमीदपुर बड़ागांव के शिवमूरत, पूरे निधान मजरे खरौली राजकुमार, धमधमा मजरे बहेरवा की पिंकी का कहना है कि आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है। इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डाक विभाग के अधिकारी इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। एक पखवारे से दौड़भाग करने के बावजूद आधार कार्ड नहीं बन पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें