संगठन मंत्री अम्बरीश को समर्पण निधि भेंट करते स्वतंत्र देव और उनकी पत्नी
- फोटो : amar ujala
भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए एक लाख रुपये समर्पण निधि भेंट की। उनकी पत्नी ने भी 51 हजार रुपये दिए हैं। विहिप के पूर्वी क्षेत्र के संगठन मंत्री अम्बरीश को यह चेक दिया गया।