एमिटी यूनिवर्सिटी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से राष्ट्रीय युवा दिवस पर सोमवार को का
लखनऊ। एमिटी यूनिवर्सिटी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से राष्ट्रीय युवा दिवस पर सोमवार को कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर स्वामी विवेकानंद के विचारों के विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। एमिटी के वाइस चांसलर प्रो. अनिल वशिष्ठ, विंग कमांडर प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार तिवारी, एमिटी लॉ के निदेशक डॉ. तपन कुमार चंडोला ने अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की ओर से भाषण, नाट्य प्रस्तुति, पोस्टर प्रदर्शनी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं।