फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्वामी विवेकानंद बाल संस्कार केंद्र शुरू

विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद बाल संस्कार केंद्र शुरू
विज्ञापन
लखनऊ। गुरु गोविंद नगर में रविवार को स्वामी विवेकानंद बाल संस्कार केंद्र का उद्घाटन किया गया। सेवा भारती अवध प्रांत के पूरब भाग और आरएसबी फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से यह समारोह आयोजित किया। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने बच्चों के सर्वांगीण विकास में नैतिक मूल्यों और संस्कारों की महत्ता पर विशेष बल दिया। प्रबंधकों के अनुसार, यह संस्कार केंद्र नियमित रूप से प्रतिदिन शाम चार से छह बजे तक संचालित होगा। यहां बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान और नैतिक शिक्षा प्रदान की जाएगी। उद्घाटन कार्यक्रम में संभाग संगठन मंत्री राजेश कुमार, प्रांत मंत्री उमेश मिश्र, सेवा गाथा की अखिल भारतीय संयोजिका विजयलक्ष्मी सिंह और विभाग स्वावलंबन प्रमुख सुधीर कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें