फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ससुर, दामाद को टक्कर मारने वाला एसयूवी चालक गिरफ्तार

Sat, 07 Mar 2026 02:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मुन्नी लाल की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। किसान पथ पर बृहस्पतिवार को गोपाल खेड़ा निवासी बाइक सवार ससुर मुन्नी लाल और दामाद सुशील कुमार को टक्कर मारने वाले एसयूवी चालक माढ़रमऊ निवासी शिवम सिंह चौहान को शुक्रवार देर रात सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी होटल संचालक है। सुशील के बेटे सोमेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हादसे में सुशील और मुन्नी लाल की मौत हो गई थी। सुशील की पत्नी बबली गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। वह ट्राॅमा टू में भर्ती हैं। आरोपी चालक ने बताया कि उनके नौकर के चोटिल होने की सूचना मिली थी। उसे खोजने के लिए ही वह किसान पथ पर उल्टी दिशा में जा रहा था।

मुन्नी लाल की फाइल फोटो।

मुन्नी लाल की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें