फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अभियान में 63 संदिग्ध कुष्ठ रोगी मिले

Fri, 22 Dec 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। राष्ट्रीय कुष्ठ रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को जिले में कुष्ठ रोगियों की तलाश के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान 63 संदिग्ध कुष्ठ रोगी मिले। उनको जांच के लिए संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भेजा गया है।
विज्ञापन

उप जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. शरद कुशवाहा ने बताया कि कुष्ठ रोगियों को खोजने के लिए 2095 टीमों ने अभियान चलाकर कुष्ठ रोगियों की तलाश की। टीमों ने 42 हजार 856 घरों में दस्तक दी जिनमें चार हजार 921 बंद मिले। पहले दिन एक लाख 82 हजार 280 लोगों की जांच की गई। उनमें 63 लोग संदिग्ध रोगी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें