फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सुशील प्रताप सिंह ने संभाला एलडीए सचिव का कार्यभार

विज्ञापन
सुशील प्रताप सिंह
विज्ञापन
लखनऊ। करीब दस दिन से खाली चल रहे एलडीए सचिव के पद पर शासन ने पीसीएस अधिकारी सुशील प्रताप सिंह की नियुक्ति कर दी है। बृहस्पतिवार रात इसका आदेश जारी होने के बाद शुक्रवार को उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया। करीब एक महीने पहले तक सुशील एलडीए में ही संयुक्त सचिव के पद पर थे। उनके पास कुलसचिव भातखंडे विवि व अपर निदेशक संस्कृति निदेशालय की भी जिम्मेदारी थी। दो सप्ताह पहले शासन ने सुशील का तबादला एलडीए से कर दिया था। इसके बाद वह भातखंडे विवि और संस्कृति निदेशालय में ही कार्यभार संभाल रहे थे। अब शासन ने उन्हें एलडीए में बड़ी जिम्मेदारी दी है। इससे पहले सचिव पद पर विवेक श्रीवास्तव तैनात थे। करीब डेढ़ महीने पहले प्रमोशन के बाद शासन ने उनका तबादला विशेष सचिव पशुधन पर कर दिया। एक सितंबर को वह एलडीए से कार्यमुक्त हो गए थे। उधर, चार महीने पहले गाजियाबाद से एलडीए आए पीसीएस अधिकारी अतुल कुमार को कुलसचिव भातखंडे विवि व अपर निदेशक संस्कृति निदेशालय का पद दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें