फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तहसीलों में होगा बारिश से फसलों के नुकसान का सर्वे

Fri, 15 Sep 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रायबरेली में बृहस्पतिवार को सरेनी क्षेत्र में बारिश से गिरी गन्ने की फसल।
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में कई दिनों तक हुई बारिश से फसलों के हुए नुकसान के ऑकलन के लिए डीएम ने सभी छह तहसीलदारों की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी है। तहसीलदारों के अलावा कृषि अधिकारी और बीमा कंपनी के अधिकारी की टीम जल्द ही आकलन करके रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे। डीएम माला श्रीवास्तव ने बताया कि सदर, महराजगंज, सलोन, ऊंचाहार समेत छह तहसीलों में भी बारिश की वजह से धान के अलावा उड़द, मूंग व दलहन व सब्जी की फसलों को नुकसान हुआ है। किसानों के हितों में निर्णय लेते हुए तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर बारिश के कारण किसानों की फसलों के नुकसान का आकलन करके रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि बीमित फसलों के 50 प्रतिशत तक बारिश से नुकसान होने पर मुआवजा देने की व्यवस्था है। इसी कारण बारिश से फसलों के नुकसान के आकलन के लिए कमेटी गठित की गई है। रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें