फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाढ़ पीड़ितों को मुआवजे के लिए सर्वे इसी हफ्ते

Fri, 15 Sep 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रायबरेली में डलमऊ तहसील क्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव स्थित खेत में गंगा की बाढ़ से खराब हुई धान क
विज्ञापन
डलमऊ और लालगंज तहसील में धान, उड़द और मूंग आदि की फसलें हुई हैं खराब
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। गंगा में आई बाढ़ से प्रभावित किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा मिलेगा। इसी हफ्ते फसल नुकसान का सर्वे का कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके लिए दो तहसीलों में टीमें गठित कर दी गई हैं। 50 फीसदी नुकसान होने पर ही किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा। दरअसल, लालगंज और डलमऊ तहसील क्षेत्र से होकर गंगा गुजरी है। दोनों तहसीलों में 50 हजार से ज्यादा किसान खेती करते हैं।
बाढ़ से इन दो तहसील क्षेत्रों के गंगा कटरी क्षेत्र के गांवों के किसानों द्वारा रोपी गई धान के अलावा उड़द, मूंग, तिल आदि की फसल खराब हो गई है। सब्जी की फसल को भी नुकसान हुआ है। अब कृषि विभाग की ओर से कटरी क्षेत्र के किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने के लिए कवायद शुरू की गई है। संबंधित तहसील के तहसीलदार, उप संभीगाय कृषि प्रसार अधिकारी और बीमा कंपनी के अधिकारी की अगुवाई में टीम गठित की गई है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में फसल नुकसान सर्वे का काम करेगी। यूूनिवर्सल सोम्पो कंपनी की तरफ से इस बार फसलों का बीमा किया गया है। जिले के 58 हजार 699 किसानों ने फसल बीमा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डलमऊ और लालगंज तहसील क्षेत्र में बाढ़ के चलते फसल के नुकसान की शिकायत मिली है। दोनों तहसीलों में टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द सर्वे का कार्य शुरू कराया जाएगा। 50 फीसदी फसल नुकसान होने पर किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा। -अखिलेश पांडेय, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें