फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सुरभि सिंह चुनी गईं हरियाली क्वीन

विज्ञापन
सुरभि सिंह चुनी गईं हरियाली क्वीन
विज्ञापन
लखनऊ। हरियाली तीज के पावन अवसर पर रेल विहार कॉलोनी की महिलाओं एवं नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से रविवार को हरियाली उत्सव सीजन फाइव- खुशहाल लाइफ का आयोजन गोमती नगर स्थित होटल में किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में नीशू त्यागी, नीरा, सीमा, विमला, रचना, गरिमा, प्रभा, नम्रता और संगीता कुमार ने मंगल दीप प्रकाशित किया। नव अंशिका हरियाली क्वीन सुरभि सिंह और रचना मिश्रा स्वीट सिक्सटी हरियाली क्वीन चुनी गईं। उधर, इंदिरानगर ए ब्लॉक में महिलाओं ने सावन की तीज सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। महिलाएं पारंपरिक हरे परिधान पहनकर कार्यक्रम में शामिल हुईं। सावन के लोकगीत गाए और भारतीय संस्कृति- परंपराओं को याद किया। मेहंदी प्रतियोगिता भी हुई। कार्यक्रम में बीना त्यागी, कविता अग्रवाल, गीतांजलि जोशी, वंदना त्रिपाठी, सीमा सिंह, पम्मी, आराधना, पूनम अग्रवाल, भारती, ममता, माला माथुर, अंजू, कमल और सरीन मौजूद रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें