लखनऊ। ट्रेनों में गंदगी, दूषित पानी की सप्लाई की शिकायतें थम नहीं रही हैं। लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में सीवर जैसे पानी की सप्लाई से यात्री नाराज हो गए।
ट्रेन 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में सफर कर रहे संदीप शुक्ल ने रेलवे के सोशल मीडिया एकाउंट पर शिकायत दर्ज कराई कि सेकेंड एसी बोगी में सीवर जैसा पानी आ रहा था। उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया। रेलवे बोर्ड से शिकायत की है कि यात्रियों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। लखनऊ मंडल को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उधर, लखनऊ मेल के शौचालय में गदंगी मिली और चारबाग स्टेशन के वेटिंग रूम में अव्यवस्थाएं हावी रहीं।