फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने किए रामलला के दर्शन, बोले- यहां आकर बहुत खुश हूं

Thu, 26 Sep 2024 06:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने बृहस्पतिवार को रामलला के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
चंपत राय से मिलते सुनील गावस्कर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामलला के दरबार में भी हाजिरी लगाई। रामलला के दर्शन कर वे अभिभूत नजर आए। उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा लगा, मैं अपने आपको धन्य महसूस कर रहा हूं कि मुझे भगवान रामलला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मंदिर बहुत ही भव्य व दिव्य बना हुआ है। उन्होंने हनुमंतलला के चरणों में भी हाजिरी लगाई। सुनील गावस्कर ने एक होटल में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से भी मुलाकात की। चंपत राय ने उन्हें मंदिर निर्माण के विषय में जानकारी दी। कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में शुक्रवार को भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच होना है। सुनील गावस्कर कानपुर के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें