सेवा शिविर में हुआ सुंदरकांड का पाठ
लखनऊ। अयोध्या रोड इंदिरानगर सि्थत बंसल कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को श्री गौरीशंकर सेवा समिति की ओर से आयोजित 29वें कांवड़ सेवा शिविर में भक्ति और श्रद्धा का संगम दिखा। शाम को आरती के बाद पंडित अंजनी के नेतृत्व में सामूहिक सुंदरकांड का पाठ किया गया। इस दौरान बम बम भोले, हर हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। वहीं, समिति की ओर से बनाया गया 50 फीट ऊंचा शिवलिंग का दर्शन करने के लिए देर रात तक भक्त आते रहे। अध्यक्ष विजय अग्रवाल, महामंत्री नरेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा, प्रचार रवि कश्यप, संरक्षक वीवी सिंह आदि मौजूद रहे।
सेवा शिविर में हुआ सुंदरकांड का पाठ
सेवा शिविर में हुआ सुंदरकांड का पाठ
सेवा शिविर में हुआ सुंदरकांड का पाठ
सेवा शिविर में हुआ सुंदरकांड का पाठ
सेवा शिविर में हुआ सुंदरकांड का पाठ
सेवा शिविर में हुआ सुंदरकांड का पाठ